Video: कलाकारों का भी उस्ताद निकला यह बंदा, भीड़ के बीच से छेड़ा ऐसा सुर कि आवाज सुन सिंगर भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लाइव परफॉर्मेंस कार्यक्रम देखने आए एक युवक ने भीड़ के बीच से ऐस सुर छेड़ा कि उसकी आवाज सुन गायकी मंडली भी दंग रह गई।

लोग कहते हैं कि कला ऊपर वाले की देन होती है। जिस पर वह मेहरबान हो गया समझो उसे कला में नपुण बना देगा। यह कोई जरूरी नहीं कि कला में उस्ताद सिर्फ पेशेवर कलाकार ही होते हैं। कई दफा ये कला उन लोगों में भी पाई जाती हैं, जिन्हें कभी कोई मंच नहीं मिला। ऐसे ही एक छुपे कलाकार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Video Of a Talented man who stunned the crowd and singers with his Melodious voice

भीड़ के बीच खड़े शख्स ने गाया गाना (Instagram/@newindhai)

मंच से गायक दे रहे थे लाइव परफॉर्मेंस

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक गायक मंडली मंच पर अपनी प्रस्तुती दे रही थी। कलाकार अगला राग अलापने से पहले थोड़ी देर के लिए ठहरा ही था कि तभी भीड़ से एक सुरीली आवाज उसके कानों तक पहुंचती है जिसे वह सुनकर ठिठक जाता है। ये आवाज थी भीड़ में खड़े एक बंदे की जो उस गायक के गाने के लिरिक्स को खुद गाकर पूरा करता है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह बंदा बेहद ही सुरीले आवाज में नुसरत फतेह अली साहब का गाना "दिल पर जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं, फर्क सिर्फ इतना है... तुमसे प्यार करते हैं...।"

End of Feed