Video: पहले जांचा-परखा फिर लगाया छलांग, बर्फीले जंगल में बनबिलाव की यह होशियारी कैमरे में हुई कैद

प्रकृति में जीवित रहने की होड़ में हर छोटा-बड़ा फैसला मायने रखता है। अगर एक भी गलती हुई तो आप या तो किसी की निवाला बन जाएंगे या फिर किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं।

प्रकृति हमें हमेशा हैरान कर देने वाले नजारे दिखाती है। कभी कोई अनोखा जंगली जानवर अपनी कलाबाजियां दिखाते हुए दिखता है तो कोई जंगल की दुनिया के नियमों को बरकरार रखने का काम करते दिखता है। हाल में एक ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां एक बनबिलाव बर्फीले जंगल में अपनी होशियारी दिखाते हुए नजर आ रहा है।

Video of a lynx tests the ice river before deciding on a safer route

बनबिलाव की चालाकी तो देखिए जरा (X/@wonderofscience)

ये भी पढ़ें:

बर्फ से जमी नदी को पार करने की जुगत में दिखा बनबिलाव

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बनबिलाव जंगल में मौजूद एक पतली सी बर्फीली नदी के पास खड़ा है। वह उस नदी को पार करने की फिराक में हैं। मगर उस नदी पर बर्फ जमी है। अगर वह बर्फ पर दौड़कर या फिर चलकर वहां से गुजरता है तो वह नीचे पानी में समा सकता है। ऐसे में उस बनबिलाव ने अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करते हुए पहले तो यह चेक किया कि बर्फ से जमी नदी उसका वजन झेल पाएगी या नहीं। इसके लिए वह अपने पंजों को बर्फ से जमी नदी पर थपथपाता है। जैसे ही उसके नुकीले पंजे नदी पर पड़ते हैं, वैसे ही नदी की सतह पर दरार पड़ जाती है।

End of Feed