Viral Video: कुत्ते ने लगाई ऐसी छलांग, देखते रह गए लोग, बोले- कुत्ता है या चीता

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 11:37 AM IST

Dog Jump Like Cheetah: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो एक चीते के समान जंप मारकर दीवार पर चढ़ जाता है। इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते ने लगाई चीते जैसी छलांग
  • देखते ही देखते चढ़ गया दीवार
  • तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Jump Like Cheetah Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे, आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ये वीडियो एक कुत्ते का है, जो काफी मजेदार भी है। वीडियो में कुत्ता आपको स्टंट करता हुआ दिखाई देगा, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये कुत्ता ही है ना?

Dog Jump Like Cheetah Video

चीते की तरह कुत्ते ने लगाई छलांग (Image Credit : cachorros_alegres/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुत्ता लंबी जंप मारकर दीवार पर चढ़ जाता है, जैसे कोई चीता या बिल्ली हो। इतना ही नहीं वीडियो के एक हिस्से में आपको ये कुत्ता एक दीवार पर चढ़कर दूसरे दीवार पर कूद जाता है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो पर यूजर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं, जिसमें उसकी तुलना एक चीता और बिल्ली से हो रही है।

End of Feed