Video: कई दिन भूख से तड़पने के बाद नहीं मिला शिकार, शेरों ने शेरनी को ही बना लिया अपना निवाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 28, 2023, 10:00 AM IST

Lions Hunt Lioness Video: शेरों के झुंड को भूख लगी तो उन्होंने सीधा शेरनी पर ही हमला कर दिया। जब कई दिन भूखे रहने के बाद उन्हें शिकार नहीं मिला तो उन्होंने अपने ही साथी पर धावा बोल दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरों ने किया शेरनी का शिकार
  • भूख की तड़प नहीं हुई बर्दाश्त
  • नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

Lions Hunt Lioness Video: जब किसी को भूख लगती है तो उसे सिर्फ खाना दिखाई देता है। कई बार भूखे पेट लोग कुछ भी खाने को तैयार हो जाते हैं। वैसे तो आपने शायद ही सुना होगा कि शेर ने शेरनी का शिकार कर लिया लेकिन जंगल से सामने आए एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शेरों के झुंड को भूख लगी तो उन्होंने सीधा शेरनी पर ही हमला कर दिया। इसके बाद शेरों ने शेरनी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और उसका मांस नोचकर खा गए।

lion

शेरों ने शेरनी का किया शिकार (ट्विटर)

वीडियो देखकर रह जाएंंगे हैरान

End of Feed