Video: घात लगाकर करना चाहता था हिरण का शिकार, लेकिन छोटी सी गलती तेंदुए पर पड़ी भारी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2023, 06:03 PM IST

Jungle Ka Video: तेंदुआ बड़ी होशियारी से हिरण का शिकार करने की फिराक में था। हालांकि, एक छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ जाती है। जैसे ही हिरण उसकी तरफ देखता है। वह अपनी पूंछ हिला बैठता है। यह देखते ही हिरण वहां से उल्टे पैर भागता है और अपनी जान बचा ले जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण का शिकार करना चाहता था तेंदुआ
  • जंगल में घात लगाकर बैठा था शिकारी तेंदुआ
  • एक छोटी सी गलती पर नहीं कर पाया शिकार

Jungle Ka Video: जंगल का एक नियम होता है कि जो जितना खूंखार और चालाक होगा, वही ज्यादा दिन तक जिंदा रह पाएगा। कई बार कमजोर जानवर भी अपनी चालाकी से खूंखार और शिकारी जानवरों को मात दे देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि छोटी सी गलती कैसे भारी पड़ जाती है। वीडियो एक शिकारी तेंदुआ और एक हिरण का है। आप देख सकते हैं कि तेंदुआ बड़ी होशियारी से हिरण का शिकार करने की फिराक में था। हालांकि, एक छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ जाती है।

Deer Video

छोटी गलती तेंदुए पर भारी (ट्विटर)

धरी की धरी रह गई तेंदुए की सारी होशियारी

End of Feed