King Cobra Hunt Lizard Video: किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। इसके एक बार डसते ही इंसान की कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किंग कोबरा अपने शिकार को जिंदा निगलता नजर आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक किंग कोबरा एक विशालकाय छिपकली को जिंदा निगलते नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
स्नेक वायरल वीडियो (यूट्यूब)
रूह कंपाने वाला वीडियो वायरल
बता दें कि ऐसी विशालकाय छिपकलियों को मॉनिटर लिजार्ड कहते हैं। किंग कोबरा ऐसे ही एक मॉनिटर लिजार्ट का शिकार करने की कोशिश करता दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि उसने लिजार्ड की गर्दन पकड़ी हुई है और उसे जिंदा निगलने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लिजार्ड इतना बड़ा है कि वह उसे निगलने में सफल नहीं हो पा रहा है। इसके बाद भी वह उसकी गर्दन छोड़ने को तैयार नहीं है। वीडियो को 'क्रुगर साइटिंग्स' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। देखें वीडियो-
वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। अंत में आप देख सकते हैं कि लिजार्ड खूंखार किंग कोबरा को तेजी से लेकर भागने लगती है और कोबरा उसपर काबू नहीं पा पाता है। भले ही उसने छिपकली की गर्दन पकड़ी हुई है, लेकिन काफी परेशान नजर आ रहा है। कोबरा लगातार छिपकली की गर्दन में दांत गड़ाने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसकी स्किन इतनी टाइट है कि वह उसे काट नहीं पा रहा है। अंत में कोबरा उस छिपकली को छोड़ लेता है। हालांकि छिपकली कोबरा के दांतों से घायल हो जाती है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
