Video: विदेशी क्‍लाइंट के आते ही ठुमके लगाने लगे कर्मचारी, ऑफिस कल्‍चर पर छिड़ी बहस

Viral Video: इस वीडियो ने इंटरनेट पर गरमागरम बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग कर्मचारियों के उत्साह और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं अन्य लोग इसे गैर-पेशेवर और शर्मनाक बता रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने इस वीडियो का बचाव किया और कहा कि, यह सौहार्द बढ़ाने और भारतीय आतिथ्य को दर्शाने का एक हल्का-फुल्का तरीका है।

Viral Video: एक वायरल वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्‍म दे दिया है। इसमें भारतीय कर्मचारियों का एक ग्रुप विदेशी क्लाइंट का ऑफिस में स्वागत करने के लिए 'किल्ली किल्ली' और 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' जैसे तेलुगु और बॉलीवुड गानों पर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। क्लाइंट मुस्कुराते हुए देखता है और आखिरकार शामिल हो जाता है, लेकिन इंटरनेट इस वीडियो को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्‍लांइट के सामने डांस करते लोग। (फोटो क्रेडिट: @WokePandemic/X)

एक्‍स पर वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि, 'भारत को कॉर्पोरेट कार्यालयों का चापलूसी करना बंद करना चाहिए। यह देखना बहुत दयनीय है कि भारतीय लड़कियां कार्यालय में नाच रही हैं और एक विदेशी ग्राहक का स्वागत कर रही हैं और बेचारा ग्राहक भी नाचने के लिए मजबूर है। इस तरह के प्रदर्शन से केवल अन्य देशों को लगेगा कि भारतीय कार्यालय अनौपचारिक हैं और गंभीर काम के लायक नहीं हैं।'

End of Feed