Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि रील्स बनवाने के चक्कर में एक लड़की चलती ट्रेन के गेट पर खड़ी हो जाती है। इस दौरान वह गेट का हैंडल अपने हाथ से पकड़कर वीडियो बनवा रही होती है।
ट्रेन से फिसली लड़की (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- 'जंगल के राजा' शेर ने लाइफ में पहली बार चखी सब्जी फिर दिया ऐसा रिएक्शन, Video इंटरनेट पर हो गया वायरल
वीडियो देखकर कांप उठेगी आत्मा
वायरल वीडियो में इसके आगे जो नजर आता है, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। आप देख पाएंगे कि रील्स बनाते समय लड़की फिसल जाती है। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपा देने वाला है। यह खतरनाक घटना लड़की के रील्स वाले कैमरे में कैद हो जाती है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया। लोग वीडियो देखकर लड़की को तरह-तरह के ताने दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अपनी जान को इतनी सस्ती मत समझो। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि चलती ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर लड़की रील बना रही होती है तभी अचानक उसका हाथ फिसलता है। इसके बाद वह ट्रेन से नीचे गिर जाती है। वह तो लड़की की किस्मत अच्छी थी कि इसी समय ट्रेन रुक जाती है, वरना लड़की ट्रेन की चपेट में आकर अपना जान भी गंवा सकती थी। इस वीडियो पर रेलवे के अधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में इस तरह का खतरनाक स्टंट न करें।
