Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने तमाम ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लड़कियां अजीबोगरीब काम करती नजर आती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की पेट्रोल सूंघती दिखाई दे रही है। इस दौरान लड़की के साथ जो होता है, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि पापा की परी (Papa Ki Pari) का कारनामा बहुत ही अजब है। इसे देखकर हंसी बंद ही नहीं हो रही है।
लड़की का वीडियो (इंस्टाग्राम)
पेट्रोल सूंघती है लड़की
आप देख सकते हैं कि लड़की एक बुलेट पर बैठी हुई है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है कि वह बुलेट की पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खोल लेती है। इसके बाद टंकी में अपनी नाक लगाकर पेट्रोल सूंघने लगती है। आप सुन सकते हैं कि बैकग्राउंड में 'पतली कमरिया' गाना बज रहा है। इस गाने पर लड़की एक तरह का डांस भी कर रही है। जैसे ही लड़की पेट्रोल सूंघती है और मस्ती में अपने सिर ऊपर करती है। वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। लड़की के पैर लड़खड़ा जाते हैं। इसके बाद वह संभल नहीं पाती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि लड़की बुलेट लेकर बुरी तरह से नीचे गिर जाती है। इससे बुलेट का पेट्रोल जमीन में बहने लगता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग लड़की के जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो को upendrakuma1983 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- रील बनाने के चक्कर में लड़की अपना ही नुकसान कर बैठी।
