Shocking Video: आपने भी कभी न कभी बस से यात्रा की होगी। बस से लोग कई बार लंबी दूरी की सफर तय करते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि प्राइवेट बस में यात्रियों को भूसे की तरह भर लिया जाता है। जबकि रोडवेज बस में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इसी बीच एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बहुत ही खतरनाक तरीके से बस पर चढ़ती है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
लड़की का वीडियो (इंस्टाग्राम)
लड़की ने खौफनाक अंदाज में बस में ली एंट्री
वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में चढ़ने के लिए लड़की अपनी जान जोखिम में डाल रही है। बस में इतनी भीड़ है कि गेट की तरफ से लोगों को एंट्री नहीं मिल रही है। इस दौरान कुछ लोग खिड़की की तरफ से बस में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें यह लड़की भी शामिल है। खौफनाक बात यह है कि इस दौरान बस चल पड़ती है। हालांकि, लड़की पर इसका असर नहीं पड़ता है। वह बहुत ही खौफनाक अंदाज में बस की खिड़की पर लगे लोहे को उछलकर पकड़ती है और तूफानी अंदाज में खिड़की से अंदर जाने लगती है। देखें वीडियो-
एक तरह से लड़की बस में घुसने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है। यह बेहद खतरनाक हो सकता था। इस दौरान लड़की बुरी तरह घायल भी हो सकती थी या फिर उसकी जान भी जा सकती थी। वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि, 'हरियाणे की छोरी... नोट– वीडियो CET Exam का है। आप सभी से अनुरोध है अपनी जान जोखिम में न डाले। सुरक्षित यात्रा करें।'
