वायरल न्यूज़

Video: जब मुंबई में न्यू ईयर मना रहे थे लोग, बालकनी पर खड़े होकर रोमांस कर रहा था कपल, पूरी दुनिया ने देखा नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 16, 2023, 06:33 PM IST

Couple Romance Video: आप देख सकते हैं कि बालकनी पर खड़े होकर कपल अपने तरीके से न्यू ईयर का वेलकम कर रहा है। यह कपल मरीन ड्राइव (Marine Drive) के सामने बालकनी पर किस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

रोमांस वीडियो (इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से सामने आया प्यारा सा वीडियो
  • मरीन ड्राइव के सामने इकट्ठा थे लोग
  • बालकनी पर रोमांस कर रहा था कपल

Couple Romance Video: किसी भी तरह का सेलिब्रेशन दो प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कपल के रोमांस का है। यह वीडियो न्यू ईयर की शाम का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पूरी मुंबई न्यू ईयर मनाने के लिए मरीन ड्राइव के पास इकट्ठा हुई थी, तब एक कपल अपनी बालकनी पर खड़े होकर रोमांस कर रहा था। इस नजारे को कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वाह क्या सीन है!

वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं। मुंबई से सामने आया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बालकनी पर खड़े होकर कपल अपने तरीके से न्यू ईयर का वेलकम कर रहा है। यह कपल मरीन ड्राइव (Marine Drive) के सामने बालकनी पर किस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो को प्यारा बताया है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि कपल के ऐसे बालकनी पर खड़े होकर रोमांस नहीं करना चाहिए। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मरीन ड्राइव पर हजारों लोग इकट्ठा हुए हैं। लोग न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए मरीन ड्राइव पर इकट्ठा हुए हैं। इसी बीच जब उन्हें बालकनी पर कपल रोमांस करता दिखाई देता है तो कई लोग अपने फोन का कैमरा ऑन करके वीडियो बनाने लगते हैं। ज्यादातर लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म कला का गाना बजता सुनाई दे रहा है। यह गाना इन दिनों ट्रेंड में है। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'वाह क्या सीन है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article