Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स का दिल खुश हो जाता है। आपने अक्सर सड़क के किनारे कुछ लोगों को फूल बेचते देखा होगा। आपने देखा होगा कि सड़क किनारे फूल बेचने वाले किसी कार को देखकर उसकी तरफ आते हैं और फूल बेचने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक फूल बेचने वाली लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने यूजर्स को जिंदगी की गहरी सीख दी है। वीडियो देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।
दिल छूने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर दिल खुश हो जाएगा
वीडियो मुंबई की सड़कों से सामने आया है। वीडियो में आप सड़क किनारे एक फूल बेचने वाली लड़की को देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि वह एक कार को देखकर उसके पास पहुंच जाती है और कार के अंदर बैठी महिला को फूल बेचने की कोशिश करती है। इस दौरान लड़की जिस तरह की बातचीत करती है। उसकी मासूमियत ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर trulymicky नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला पहले लड़की से फूल खरीदने से मना कर देती है। महिला के अनुसार, उसे फूल खरीदना पसंद नहीं है, क्योंकि फूल जल्दी मुरझा जाते हैं। हालांकि, बच्ची जिस तरह की बात करती है। उसने महिला को फूल खरीदने पर मजबूर कर दिया। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि बच्ची अपनी मुस्कान, सहज व्यवहार और मासूमियत से महिला का दिल जीत लेती है। इसके साथ ही बच्ची कार में बैठे एक शख्स को भी प्रभावित कर देती है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्ची मुस्कुराते हुए महिला के आगे फूल आगे बढ़ाती है। पहले महिला उन फूलों को मना करती है और फिर फूलों की कीमत पूछती है। इसके बाद लड़की बेहद प्यारे अंदाज में कहती है कि आप अपनी मर्जी से जितना चाहें पैसे दे सकती हैं। इसके बाद जैसे ही पैसे मिलते हैं, लड़की खुशी-खुशी धन्यवाद कहती है और मुस्कुराते हुए वहां से चली जाती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
