Video: बंगलुरु में हजारों लोगों के ऊपर गिरा 120 फीट ऊंचा रथ, देखें रूह कंपाने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 6, 2024, 04:43 PM IST

Viral Video: जब यह भयानक हादसा हुआ तो उस समय हजारों लोगों की भीड़ रथ के साथ-साथ थी। इस घटना के वीडियो ने लोगों की रूह कंपा दी है। आप देख सकते हैं कि 120 फीट ऊंचा धड़ाम से हजारों लोगों के ऊपर गिर गया।

Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु से एक बेहद ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बंगलुरू (ग्रामीण) के मुधुरमा मन्दिर के वार्षिक महोत्सव में निकाली जा रही रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 120 फीट ऊंचे रथ का सन्तुलन बिगड़ गया और वह धड़ाम से हजारों लोगों के ऊपर गिर गया। जब यह भयानक हादसा हुआ तो उस समय हजारों लोगों की भीड़ रथ के साथ-साथ थी। इस घटना का वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है।

rath

बंगलुरु में गिरा 120 फीट ऊंचा रथ

हजारों लोगों के ऊपर गिरा रथ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेंगलुरु ग्रामीण के हेब्बागुड्डी इलाके में स्थित मधुरम्मा मंदिर का वार्षिक महोत्सव चल रहा है। इस दौरान ग्रामीण रथ यात्रा निकाल रहे हैं। रथ यात्रा की परंपरा सालों से चली आ रही है। रथ यात्रा के दौरान जो रथ इस्तेमाल में लाया जाता है, उसे केरुजू कहते हैं। बता दें कि इसे बैलगाड़ियों और ट्रैक्टर से खींचने की परंपरा है। शनिवार को भी ऐसा ही हो रहा था। जब हजारों की भीड़ के सामने 120 फीट ऊंचा केरुजू निकाला जा रहा था। देखें वीडियो-

End of Feed