वंदे भारत ट्रेन के भोजन में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का दावा, IRCTC ने सेवा कंपनी पर ठोका जुर्माना

Vande Bharat Express: एक्स यूजर विदित वार्ष्णेय ने मरे हुए कॉकरोच वाले खाने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज, 18-06-24 को मेरे चाचा और चाची वंदे भारत से भोपाल से आगरा जा रहे थे। IRCTC से मिले खाने में उन्हें कॉकरोच मिला।

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले एक यात्री के पर‍िजन का दावा है कि, उनको खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिला। इसके बाद उसने इसकी फोटो एक्‍स पर शेयर की। दरअसल, शख्‍स ने बताया कि, यह घटना उनके चाचा और चाची के साथ हुई, जो 18 जून को भोपाल से आगरा की यात्रा कर रहे थे। यूजर्स ने अधिकारियों से अपील करते हुए सेवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसके तुरंत बाद आईआरसीटीसी ने उनके पोस्ट का जवाब दिया और असुविधा के लिए माफी मांगी। उन्होंने आगे कहा कि सेवा प्रदाताओं पर उचित जुर्माना लगाया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में मिला कॉकरोच।

एक्स यूजर विदित वार्ष्णेय ने मरे हुए कॉकरोच वाले खाने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज, 18-06-24 को मेरे चाचा और चाची वंदे भारत से भोपाल से आगरा जा रहे थे। IRCTC से मिले खाने में उन्हें कॉकरोच मिला। कृपया विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो।'

End of Feed