उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसका वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में कैद (road accident viral video) हो गया। यह हादसा इतना डरावना था कि देखने वालों की सांसें थम गईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। मामला मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना सहारनपुर हाईवे (Saharanpur highway accident) का है। यहां तेज रफ्तार से दौड़ रही एक ब्लैक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क पर एक के बाद एक पलटने लगी। CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि स्कॉर्पियो हवा में उछलती हुई काफी दूर तक सड़क पर पलटती चली जाती है।
तेज रफ्तार का कहर! फिल्मी स्टाइल में पलटी स्कॉर्पियो, देखे वीडियो (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)
राहगीर नजारा देखकर हैरान
घटना के समय सड़क पर मौजूद राहगीर यह नजारा देखकर हैरान रह गए। किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर इतनी तेज रफ्तार में कार कैसे बेकाबू हो गई। कुछ लोग डर के मारे वहीं रुक गए तो कुछ मदद के लिए आगे बढ़े। वीडियो में कार का फिल्मी स्टाइल में पलटना साफ नजर आ रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कॉर्पियो की स्पीड काफी ज्यादा थी। तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर कार पर कंट्रोल नहीं रख पाया और वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद पलटता चला गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
कार में सवार सभी सुरक्षित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत हालात को संभाला और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि सभी लोग सुरक्षित थे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लोगों ने इसे “यमराज छुट्टी पर थे” जैसी कहावत से जोड़ते हुए बड़ी राहत की बात कही। पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को दोबारा सुचारू कराया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय स्पीड लिमिट का पालन करें और सावधानी बरतें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। यह हादसा एक बार फिर बताता है कि तेज रफ्तार जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं कि इतनी भयानक टक्कर के बाद भी कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
