Viral Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें इंस्पेक्टर साहब ही कथित तौर पर चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज यूपी में मेरठ जिले का है, जिसमें शोरूम के बाहर काउंटर पर पुलिस इंस्पेक्टर खड़ा नजर आता है। काउंटर पर ही कपड़े के कुछ बैग रहे हैं। इसमें दुकानदार हिसाब-किताब लगाने में व्यस्त है जबकि अन्य शख्स ग्राहक को कपड़े दिखाने में व्यस्त हैं। फ्रेम में सबकुछ बेहद सामान्य नजर आता है।
शोरूम से कपड़े चोरी करते हुए पुलिसकर्मी के इस सीसीटीवी फुटेज ने लोगों को हैरान कर दिया है। (Photo/X.com)
चौंका देगा नजारा
मगर इसके बाद जो कुछ कैमरे में कैद हुआ सचमुच चौंकाने वाला है। इसमें देखेंगे काउंटर पर खड़े इंस्पेक्टर ने वहां रखे कपड़ों के बैग चुराने का प्लान बनाया। इसमें देखेंगे पुलिस अधिकारी धीरे-धीरे बैग उठाता है और आखिर में काउंटर पर रखे सारे बैग उठा लिए। इसके बाद अपने आसपास देखता है और कुछ सेकंड काउंटर पर खड़ा रहकर चला गया।
एक्स पर देखें वीडियो
एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस फुटेज को कैप्शन दिया गया है कि इंस्पेक्टर ने काउंटर से चार बैग चुराए थे। बताया गया कि जब व्यापारी ने चोरी किए गए बैग वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। बरहाल चोरी करते हुए पुलिसकर्मी का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।
