VIDEO: आवारा कुत्तों के आतंक के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, ‘कुत्ता’ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष!देखने के लिए उमड़ी भीड़

Viral Video: खंडवा शहर में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और डॉग बाइट के मामलों को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने कलेक्ट्रेट में एक अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। जनसुनवाई में वे एक व्यक्ति को कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनाकर साथ लाए, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारियों और नागरिकों में भारी कौतूहल फैल गया।

Viral Video: जब समस्याओं का समाधान सरकारी फाइलों में दबने लगे, तो विरोध का तरीका भी अनोखा हो जाता है। मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों की आवाज उठाने के लिए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में कुछ ऐसे अंदाज में पहुंचे कि हर कोई हैरान रह गया। नेता प्रतिपक्ष अपने साथ एक व्यक्ति को कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनाकर जनसुनवाई कक्ष में ले आए। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर में इस अनोखे 'इंसानी श्वान' को देखने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन का मकसद शहर में बेकाबू होती आवारा कुत्तों की आबादी और उससे आम जनता में व्याप्त खौफ की ओर प्रशासन का ध्यान खींचना था।

End of Feed