Viral Video: हम हैं हिन्दुस्तानी...गर्मी क्या बिगाड़ेगा हमारा, इन देशी जुगाड़ के सामने हीट वेव भी हो जाएगा कूल-कूल

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं हीट वेव (Heat Wave) का कहर लगातार जारी है। तापमान 40 से 45 डिग्री पार कर चुका है। इस तपती गर्मी में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। जिनके पास AC, कूलर, पंखा है, वो तो खुद को गर्मी से बचा ले रहे हैं। लेकिन, जिनके पास इस तरह के साधन नहीं है, वो जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल कर रहे हैं। आलम ये है कि गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ कर रहे हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा गया है। सोशल मीडिया पर एक से एक धांसू जुगाड़ वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उनपर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

viral video

गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़

End of Feed