इस जुगाड़ के आगे सब फेल!सड़क पर दिखा साइकिल और स्कूटर का अनोखा कॉम्बिनेशन, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और आप बंदे के दिमाग की तारीफ भी करेंगे। दरअसल, एक शख्स ने साधारण साइकिल के आगे स्कूटर का पूरा फ्रंट बॉडी-बॉडी पार्ट जोड़ दिया है।

Viral Video: भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और जब बात 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) की आती है, तो भारतीय लोग ऐसी-ऐसी तकनीकें इजाद कर देते हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने अपनी पुरानी साइकिल को ऐसा मेकओवर दिया है कि आगे से देखने पर वह एक स्कूटर जैसा दिखाई देता है।

End of Feed