रिक्शे में सवारी करते दिखे दो कुत्ते, Video देख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

दो आवारा कुत्तों का रिक्शे में बैठकर शहर की सड़कों पर घूमने का प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों की मासूमियत ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दो आवारा कुत्ते आराम से रिक्शे में बैठकर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों को इस तरह सवारी करते देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

Dogs Rickshaw Ride Viral Video

कुत्तों की रिक्शा सवारी का वीडियो हुआ वायरल (X/@mukeshnir007)

रिक्शे की सवारी करते दिखे कुत्ते

वीडियो (Video) में शहर की व्यस्त सड़कें दिखाई देती हैं। आसपास कई वाहन गुजर रहे हैं और लोग अपने काम में व्यस्त नजर आ रहे हैं। इसी बीच रिक्शे में बैठे दो कुत्ते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। दोनों कुत्ते बेहद आराम से बैठे हुए हैं, जैसे रोज रिक्शे से सफर करना उनके लिए कोई बड़ी बात ही न हो। इन दोनों की मासूमियत देखकर यह नजारा और भी खास बन जाता है। आमतौर पर लोग रिक्शे में बैठकर अपने काम या किसी जरूरी जगह जाने के लिए सफर करते हैं, लेकिन यहां दो बेजुबान जानवर इंसानों की तरह आराम से रिक्शे की सवारी करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed