न कंगारू, न चूहा… फिर क्या है ये? 6000 साल पुराना अजीब जीव मिला, देखकर चौंके लोग

Extinct marsupial found alive: वैज्ञानिकों की एक टीम ने पापुआ इंडोनेशिया के दूरस्थ वर्षावनों में दो ऐसी मार्सुपियल प्रजातियों को खोजा है, जिन्हें करीब 6,000 साल से विलुप्त माना जा रहा था। शोधकर्ताओं को इन प्रजातियों के सबूत पुराने नमूनों, दुर्लभ तस्वीरों और जीवाश्मों के अध्ययन से मिले। इस खोज में स्थानीय लोगों की जानकारी भी काफी मददगार साबित हुई।

Wildlife discovery Papua Indonesia: हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसने पूरी दुनिया के शोधकर्ताओं को हैरान कर दिया है। जिन जानवरों को करीब 6,000 साल पहले विलुप्त माना जा रहा था, वे अब फिर से जीवित पाए गए हैं। यह चौंकाने वाली खोज इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र के घने और दूर-दराज के जंगलों में हुई है। इस बारे में जानकारी वैज्ञानिकों की एक टीम ने दी है, जिसकी रिपोर्ट Records of the Australian Museum में प्रकाशित हुई है। इस शोध का नेतृत्व मशहूर वैज्ञानिक Tim Flannery और Christopher Helgen ने किया। उनकी टीम ने बताया कि दो मार्सुपियल प्रजातियां, जिन्हें लंबे समय से खत्म माना जा रहा था, वास्तव में अभी भी जंगलों में मौजूद हैं।

marsupial discovery Papua

न कंगारू, न चूहा… फिर क्या है ये? (फोटो: प्रतीकात्मक/iStock)

साल 1992 में भी मिला था इन जानवरों का एक नमूना

इन प्रजातियों में Pygmy Long‑fingered Possum और Ring‑tailed Glider शामिल हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक वैज्ञानिक इन प्रजातियों को “लाजर टैक्सा” कहते हैं। इसका मतलब उन जीवों से है जिन्हें लोग विलुप्त मान चुके होते हैं, लेकिन बाद में वे फिर से जीवित पाए जाते हैं। इस खोज तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तरह के सबूतों का सहारा लिया। इसमें पुराने नमूने, दुर्लभ तस्वीरें और जीवाश्म के छोटे-छोटे टुकड़े शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि इन जानवरों का एक नमूना साल 1992 में मिला था, जिसे उस समय सही तरीके से पहचाना नहीं जा सका।

End of Feed