जिससे डर था उसी सांप को जिंदा निगल गया कछुआ, VIDEO देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 4, 2025, 08:42 AM IST

Viral Video Today: वीडियो को अब तक 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुआ सांप को जिंदा निगलते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है, क्योंकि आमतौर पर लोग कछुए को शांत और शाकाहारी प्राणी मानते हैं। लेकिन इस वीडियो ने साबित कर दिया कि प्रकृति में कुछ भी असंभव नहीं है।

रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

यह घटना एक नदी के किनारे की है, जहां बड़े-बड़े पत्थरों के बीच पानी बह रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति नदी के किनारे बैठा है और उसके पैर पानी में डूबे हुए हैं। इसी दौरान पानी में एक कछुआ और सांप के बीच का यह खौफनाक दृश्य कैमरे में कैद हो गया। कछुआ तेजी से सांप पर हमला करता है और उसे अपने मुंह में दबाकर निगल जाता है। यह नजारा इतना चौंकाने वाला है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

End of Feed