रेलवे प्लेटफॉर्म पर रूठ गई पत्नी, फिर पति ने ऐसे हंसाया फैन बन गया सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 9, 2024, 09:51 AM IST

True Love Video: पति-पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे सबसे सुंदर वीडियो बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे प्लेटफॉर्म का सबसे सुंदर वीडियो
  • नाराज पत्नी को मनाता नजर आया पति
  • नजारा देखकर चेहरे आ जाएगी मुस्कान

True Love Video: सोशल मीडिया में एक रेलवे प्लेटफॉर्म से जुड़ा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ कैमरे में कैद हुआ है कि देखते ही इंटरनेट फैन हो गया। वीडियो दरअसल पति-पत्नी से जुड़ा है और पत्नी किसी बात पर पति से नाराज है। अब शख्स अपनी पत्नी को मनाने के लिए जो कुछ करता है सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। पत्नी को मनाने से जुड़ा ये वीडियो इतना खूबसूरत है कि कुछ ही समय में आठ लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसने सोशल मीडिया को अपना फैन बना लिया है।

किसी पर बात पर नाराज हो गई पत्नी

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि पति-पत्नी रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठै हैं। करीब में घर की जरुरतों का समान भी रखा है। मगर एकाएक नजर पत्नी पर जाती है जो किसी बात पर पति से नाराज है। पति उससे बात करने की कोशिश करता है मगर वो नीचे निगाह किए रखती है। अब पति उसे हंसाने की हर मुमकिन कोशिश करता है। खूबसूरत नजारे में देखेंगे कि शख्स पत्नी के गाल पकड़ता है तो कभी प्यार से मुंह पकड़ लेता है। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसमें आगे देखेंगे कि पति को मनाने कोशिश करता देख फिर पत्नी भी मान जाती है और हंसने लगती है।

End of Feed