Video: जब उड़कर दुकान में आ धमका सांड, फिर जो हुआ मालिक तक घबरा गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2024, 10:01 AM IST

Viral Video: देखकर हैरान रह जाएंगे कि अचानक सांड दुकान में उड़कर पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो दिखा मालिक तक हैरान रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुकान में आ धमका सांड
  • देखकर मालिक तक हैरान हुआ
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो नजर आते हैं, जिन्हें देखकर हम सचमुच चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक दुकानदार से जुड़ा है जो बेचारा आराम से अपने काम में जुटा है। मगर तभी उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल दुकान के अंदर अचानक एक सांड उड़कर पहुंच गया। सांड को दुकान में देखकर बेचारा दुकानदार तक बुरी तरह घबरा गया। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी बहुत आती है।

उड़क दुकान में पहुंचा सांड

शुरुआत से वीडियो देखने पर दुकान मोबाइल रिपेयरिंग की नजर आती है। इसमें मालिक और एक शख्स अपने काम में व्यस्त हैं। सबकुछ सामान्य नजर आता है। दुकान के बाहर एक ग्राहक भी खड़ा है। मगर तभी फ्रेम में एक हलचल सी दिखाई देती हैं। दुकान के बाहर खड़ा शख्स बहुत घबराया सा हुआ नजर आता है। मगर इससे पहले कुछ समझ आता है कि एक सांड उड़कर दुकान के अंदर जा घुसा। सांड को दुकान में देखकर मालिक भी घबरा गया। उसकी समझ नहीं आया कि आखिर सांड दुकान के अंदर कैसे दाखिल हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने का मन करता है।

End of Feed