वायरल न्यूज़

अपना छोड़ दुल्हन का भी रसगुल्ला खा गया दूल्हा, कैमरे में कैद हुआ मजेदार नजारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 11:28 AM IST

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि शायद ही कोई इसे देखकर अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो कुछ ही देर में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

Image

वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा मजेदार वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो खूब हंसाते हैं। इन्हें जितनी बार देखें उतनी ही ज्यादा हंसी आती है। इस समय एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा है। इसमें दूल्हे ने सबके सामने ऐसा कुछ किया कि बेचारी दुल्हन की भी हंसी छूट गई। खुद दूल्हा भी बाद में बुरी तरह हंसता है। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। विवाह से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही है। इसमें तभी दोनों के सामने रसगुल्ले की थाली लाई जाती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दुल्हन से दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए कहा गया। उसने थाली से रसगुल्ला उठाया और दूल्हे को खिला दिया। फ्रेम में यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। अब दूल्हा भी दुल्हन को रसगुल्ला खिलाता है, मगर तभी खूब हंसाने वाला नजारा कैमरे में कैद हो गया। दरअसल दूल्हा रसगुल्ला दुल्हन के खिलाने के बजाय खुद ही खा गया। इसके बाद जो कुछ नजर आया खूब हंसेंगे

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Article