Viral Video: नागिन की तरह लहराते हुए चल रही थी ट्रेन, नजारा देखकर लोगों की ठहर गईं नजरें

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 27, 2023, 12:40 PM IST

Train Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सांप की तरह लहराते हुए चल रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोगों को तो आंखें पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन का अनोखा वीडियो
  • सांप की तरह लहराते हुए चल रही थी ट्रेन
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Train Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, वीडियो (Train Video) में ट्रेन सांप की तरह लहराते हुए चल रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। यकीन मानिए इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद एक पल के लिए आपक भी झटका खा जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को लेकर लोग कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।

Train Viral Video

अद्भुत नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

ये तो हम सब जानते हैं सांप के चलने का स्टाइल काफी यूनिक है। सांप हमेशा लहराते हुए चलते हैं। लिहाजा, अगर कोई लहराते हुए चलता है, तो उसकी तुलना लोग सांप से करने लगते हैं। इस ट्रेन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं पटरी किस तरह बिछी हुई है। तभी एक ट्रेन तेज रफ्तार में वहां पहुंचती है और लहराते हुए गुजरती है। जिस तरह ट्रेन पटरी को बदल रही देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई सांप चल रहा है। इस अनोखे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

End of Feed