ट्रेन का सफर आमतौर पर लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया होता है लेकिन कई बार सफर के दौरान कुछ ऐसे पल भी देखने को मिल जाते हैं, जो यात्रियों के लिए यादगार बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें ट्रेन के अंदर महिलाओं का एक ग्रुप गाना गाते, तालियां बजाते और खुशी मनाते नजर आ रहा है।
ट्रेन में गाना, तालियां और मस्ती के बीच अचानक पहुंच गए TTE साहब (Instagram/Timesnow_Trending)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ट्रेन में गाने लगीं महिलाएं, तालियां बजाकर मनाया जश्न
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ट्रेन चल रही है और कोच के अंदर कुछ महिलाएं एक साथ बैठी हैं। माहौल काफी खुशनुमा नजर आ रहा है। महिलाएं मिलकर गाना गा रही हैं और तालियां बजाकर उसका आनंद ले रही हैं। आसपास मौजूद कुछ लोग इस पूरे पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं। कुछ देर तक यह सिलसिला चलता रहता है। महिलाएं अपने गाने और मस्ती में काफी खुश नजर आती हैं लेकिन तभी वहां एक TTE पहुंच जाता है। वह महिलाओं से गाना बंद करने के लिए कहता है। इसके बाद वहां का माहौल अचानक बदल जाता है।
वायरल वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आने के बाद लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने महिलाओं का समर्थन किया। उनका कहना है कि सफर के दौरान अगर कोई बिना किसी गलत इरादे के खुशी के कुछ पल जी रहा है और किसी को परेशान नहीं कर रहा, तो इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं, कुछ लोग इससे अलग राय रखते हैं। उनका कहना है कि ट्रेन एक सार्वजनिक जगह है, जहां अलग-अलग तरह के यात्री सफर करते हैं। किसी को गाने और तेज आवाज से परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी खुशी के साथ दूसरे यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
