आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ लगी हुई है। लोग ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के लिए कभी-कभी ऐसे काम कर बैठते हैं, जो बहुत ही खतरनाक होता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की लापरवाही भारी पड़ गई।
ट्रैक्टर ने छोड़ा अपने मालिक का साथ (Instagram/@rajkapur_india)
रील का कीड़ा पड़ा भारी
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने ट्रैक्टर को चालू हालत में गियर में डाल देता है और खुद नीचे उतरकर वीडियो बनाने लगता है। शायद शख्स रील बनाना चाहता था, लेकिन उसका यह आइडिया उसे ही महंगा पड़ गया। जैसे ही वह ट्रैक्टर से उतरता है, ट्रैक्टर अपने आप आगे बढ़ने लगता है। जैसे वह अपने मालिक से पीछा छुड़ाना चाहता हो। कुछ ही सेकंड में ट्रैक्टर तेज रफ्तार पकड़ लेता है और खेतों को पार करता हुआ आगे निकल जाता है। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रैक्टर सीधे एक गहरे गड्ढे में जा गिरता है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे
ट्रैक्टर के गिरते ही वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है। वीडियो (Video) में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर के एक ऊंची ढलान से स्पीड में दौड़ते हुए नीचे उतरने लगता है। कुछ ही देर बाद वह ट्रैक्टर एक गहरे गड्ढे में गिर जाता है। गड्ढे में गिरने से उस ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हमने इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर पोस्ट @rajkapur_india नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे हैं। जहां कई यूजर्स ने इस घटना को मजाकिया अंदाज में लिया तो कुछ ने उस ट्रैक्टर के नुकसान पर दुख जाहिर किया।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
