चिड़िया ने दिखाया प्यार का सबसे खूबसूरत रूप! Viral Video आपका भी जीत लेगा दिल

सोशल मीडिया पर एक महिला और चिड़ियों का आपस में बातचीत करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला चिड़ियों से ऐसे बात करती दिखती है जैसे ये सभी चिड़ियां उसके दोस्त हों। शुरुआत में इसे AI वीडियो माना गया लेकिन इसे असली बताया गया है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस पर पशु-पक्षियों के वीडियो भी बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। जिनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं। जिन्हें देखने के बाद दिल और मन दोनों को खुशी मिलती है। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे।

Woman Talks to Birds Like Friends

एक महिला का पक्षियों के साथ बात करने का वीडिये वायरल(फोटो:X/@shaheena451 )

इंटरनेट पर वायरल इस 29 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला कुछ चिड़ियों से बात करती हुई दिखाई देती है। पहली बार में ऐसा लगता है कि यह कोई AI वीडियो है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को असली बताया जा रहा है। जिसमें एक महिला चिड़ियों से बात करती हुई दिखाई देती है। चिड़ियां भी इस महिला से बात करती है। वीडियो में दिख रही इस महिला ने चिड़ियों का नाम भी रखा हुआ है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

End of Feed