वायरल न्यूज़

Dolly Chaiwala बनना चाह रहे थे चचा, स्टंट दिखाने के चक्कर में दूसरे के घर में फेंका दूध का पैकेट, देखें वीडियो..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉली चायवाला की तरह स्टंट दिखाते हुए चाय बेच रहा है। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी।

Image

मार्केट में आया पप्पू चायवाला (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

Pappu Chaiwala Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग हैं, जो अपने काम को लेकर फेमस हुए हैं। जैसे- बीटेक चायवाला, एमबीए चायवाला, डॉली चायवाला। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, पप्पू चायवाले ने एंट्री मार ली है, ये डॉली चायवाले का टू कॉपी बताया जा रहा है। पप्पू चायवाले का अंदाज बिल्कुल डॉली चायवाले से मैच खा रहा है। चाय में दूध डालने की स्टाइल हो या फिर चाय छानने की, आपको डॉली की याद दिला देगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप ये नजारा देख सकते हैं। लेकिन इस दौरान उसके साथ एक ऐसा खेला होता है, जिसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, वो ऊपर की ओर दूध के पैकेट को उछालता है लेकिन वो पैकेट नीचे नहीं आती है। बल्कि पीछे वाले दीवार के पार चला जाता है। ऐसे में इस नजारे को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मार्केट में आया पप्पू चायवाला

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सूरत वाले चाचा भी कमाल के दुकानदार निकले। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि चाचा का तो पोपट बन गया। बता दें, इस वीडियो को 'foodie_.life' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 9.21 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article