Twins Family Viral Video: जुड़वा लोगों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। एक मां के पेट एक ही समय में दो बच्चों का जन्म लेना। काफी हद तक इन जन्मों के रंग-रूप व आकार सेम ही होते हैं। कुछ मामलों में तो दोनों बच्चे देखने में एकदम टू कॉपी लगते हैं। लेकिन ये हजार में से एक के साथ ही होता है। इसीलिए ऐसा कभी-कभार ही देखा जाता है। लेकिन अगर आपको ये कहा जाए तो एक ऐसा परिवार है, जहां जुड़वा बच्चे ही हैं। तो आप क्या कहेंगे?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको जुड़वा फैमिली नजर आने वाली है। इस परिवार के सभी लोग जुड़वा हैं, जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पीटने लगेंगे। यहां तक कि सोशल मीडिया के यूजर्स भी आश्चर्यचकित हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा होना अपने आपमें अद्भुत है। एक ही परिवार में सभी के सभी एकसाथ जुड़वा कैसे हो सकते हो?
परिवार के सभी सदस्य जुड़वा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि परिवार ने प्राइम मेंबरशिप ले रखी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनके परिवार का सही है। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
