वायरल न्यूज़

पतला रास्ता और हजारों फीट की खाई.. लड़के का खतरनाक स्टंट देख कांप उठेंगे आप, देखें खतरनाक वीडियो

स्टंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी नजर धुंधली हो जाएगी। क्योंकि ये इतना खतरनाक है कि इसे देखने के बाद आपको चक्कर आने लगेगा।

Image

खतरनाक पहाड़ी पर लड़के ने किया साइकिल से स्टंट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट का खतरनाक वीडियो वायरल
  • साइकिल से किया पतले रास्तों पर राइड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dangerous Bicycle Stunt Viral Video: इंटरनेट पर स्टंट के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के रूह कांप जाती है। क्योंकि ऐसा करने के लिए जिगर की जरूरत पड़ती है, जिसे करने में अधिकतर अपनी जान गंवा बैठते हैं। हालांकि, ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) काफी तेजी से होते हैं और यूजर्स द्वारा पसंद भी किए जाते हैं। ये वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और काफी लाइक्स-शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का पहाड़ी पर साइकिल चलाता दिखाई देगा, जिसके एक तरफ ऊंची पहाड़ और दूसरी तरफ हजारों फीट गहरी खाई नजर आएगी। ऐसे में इस रास्ते को देखने के बाद पसीना छूटने लग रहा है तो जरा सोचिए लड़के के पास कितना कलेजा होगा, जो इस खतरनाक रास्ते में साइकिल से स्टंट कर रहा है। यूजर्स लड़के की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

खतरनाक पहाड़ी पर लड़के ने किया साइकिल से स्टंट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये लड़का तो सीधे यमराज को चुनौती दे रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक रास्ते पर साइकिल चलाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। बता दें, इस वीडियो को 'privatesportshop' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article