Viral Video: डांस करती लड़कियों के बीच स्टेज पर पहुंची बच्ची, यूजर्स बोले - माता-पिता की गैरजिम्मेदारी तो देखो

सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियों का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिनके एक छोटी बच्ची पहुंच जाती है। ऐसे में यूजर्स बच्ची के माता-पिता पर काफी गुस्सा कर रहे हैं।

Dancing Girls Viral Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियोज हर रोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ इतने मजेदार और यादगार होते हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भला-बुरा सुना रहे हैं।

Dancing Girls Viral Video

डांस करती लड़कियों के बीच पहुंची छोटी बच्ची (X)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तीन लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही हैं। इस दौरान स्टेज पर एक छोटी बच्ची पहुंच जाती है, जिससे उन लड़कियों को डांस करने में काफी परेशानी भी होती है। ऐसे में यूजर्स बच्ची के माता-पिता को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। उनका कहना है कि बच्ची के माता-पिता गैरजिम्मेदार हैं और बच्ची का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

End of Feed