वायरल न्यूज़

Viral Video: सांडों की लड़ाई देख लोगों में मची खलबली, बीच सड़क मचा ऐसा हंगामा देखकर हर कोई रह गया सन्न

Bull Fight Video: सोशल मीडिया पर सांडों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सांडों के बीच जमकर लड़ाई
  • नजारा देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Saand ki Ladai Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो (Bull Fight Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) को देखकर लोगों का दिन बन जाता है और बार-बार उसे देखना पसंद करते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Shocking Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में जानवरों का एक और हाहाकारी वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हक्के-बक्के रह जाएंगे।

आज तक आपने जानवरों की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे। कई बार आंखों के सामने भी जानवरों को लड़ते हुए देखा होगा। खासकर, सांडों की लड़ाई तो जरूर आप सबने देखी होगी। सोशल मीडिया पर भी सांडों की लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक और हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड बीच बाजार आपस में भिड़ गए। जिस तरह दोनों सांड आपस में लड़ रहे थे उससे लोगों के बीच खलबली मच गई। इतना ही नहीं आपस में लड़ते-लड़ते सांड लोगों को भी दौड़ाने लगा। कुछ समय के लिए ऐसा माहौल बन गया, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। आखिर में क्या हुआ आप खुद इस वीडियो में देख लें...

सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई

सांडों की लड़ाई देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'apna_ambikapur' अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है दोनों साडों के ऊपर गर्मी चढ़ गई है। कुछ का कहना है कि दोनों के बीच आपसी रंजिश है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article