Cooking Food On Toilet Sheet Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा सामने आ जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान एकदम से शॉक्ड हो जाता है और उसे समझ भी नहीं आता कि आखिर हो क्या रहा है। कुछ ऐसा ही रिएक्शन इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपका आने वाला है। ऐसे हजारों क्लिप आपको इंस्टाग्राम-ट्विटर पर देखने को मिल जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक महिला बॉथरूम में खाना बनाती नजर आ रही है। सुनने में ही ये बात थोड़ी अजीब लग रही है कि भला बॉथरूम में कोई खाना कैसे बना सकता है? लेकिन महिला के इस अजीबोगरीब हरकत ने इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला टॉयलेट शीट पर आग जलाकर उस पर कढ़ाई रखी हुई है और उसमें अंडा डालकर ऑमलेट बना रही है।
टॉयलेट शीट पर खाना बनाती महिला का वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video)यूजर्स पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब यही देखना बाकी रह गया था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि चंद लाइक के लिए लोग अब मर्यादा ही भूल गए हैं। बता दें, इस वीडियो को '@PalsSkit' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख से व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
