Video: यूं ही बाघ को नहीं बनाया गया भारत का राष्ट्रीय पशु, शिकार करने का टैलेंट देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Tiger Attack Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ किसी घास के मैदान में मस्तानी चाल में टहल रहा है। उसे पता भी नहीं था कि घासों के बीच एक शिकार छिपा बैठा है। तभी अचानक न जाने कैसे बाघ को अपने शिकार का पता चल जाता है।

Tiger Attack Video: हम सभी जानते हैं कि बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। आपको बता दें कि बाघ से पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था। इसके बाद साल 1973 में बदलकर बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु बना दिया गया। बाघ जंगल के सभी जानवरों में सबसे ज्यादा अपार शक्ति वाला शिकारी जानवर है। ताकत, फुर्ती और बुद्धि के कारण भी बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु बनाया गया है। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि बाघ को यूं ही भारत का राष्ट्रीय पशु नहीं बनाया गया है।

End of Feed