Video: बाढ़ में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए पानी की तेज धारा में उतर गए दो शख्स, फिर जो हुआ..

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर बाढ़ का पानी खतरनाक तरह से बह रहा था। इसी बाढ़ में एक कुत्ता ऐसा जगह फंसा हुआ था, जो थोड़ा सा इधर-उधर होने पर मौत के मुंह में समा जाता।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाढ़ में फंस जाता है मोहल्ले का कुत्ता
  • बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
  • अंत में देखिए कैसे बची कुत्ते की जान

Viral Video: पूरे भारत में इन दिनों बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पहाड़ी इलाकों से कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें अचानक बाढ़ के पानी में लोग बह गए। तेज बारिश से जान-माल के नुकसान की सैकड़ों खबरें सामने आ चुकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता बाढ़ के पानी में फंस गया था। इसके बाद उसे बचाने के लिए दो शख्स ने अपनी जान की बाजी लगा दी।

End of Feed