वायरल न्यूज़

OMG: खड़े-खड़े अचानक चल पड़ा ट्रैक्टर, फिर ड्राइवर को ही रौंदकर निकल गया आगे, शॉकिंग Video

Viral Video: सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि ड्राइवर ट्रैक्टर के सामने से हट नहीं पाता है और पिछला टायर उसके ऊपर से निकल जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

शख्स के ऊपर चढ़ गया ट्रैक्टर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जो लोगों के होश उड़ा देता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर अचानक अपने आप ही चलने लगता है और ड्राइवर को कुचलकर आगे निकल जाता है। इसके बाद जो होता है उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि ड्राइवर अभी-अभी ही ट्रैक्टर रोककर उससे नीचे उतरा है। वह ट्रैक्टर के पिछले टायर के आगे खड़ा होता है। फिर अचानक न जाने क्या होता है कि ट्रैक्टर चल पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रैक्टर ड्राइवर को ही खौंदता हुआ आगे बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि ड्राइवर ट्रैक्टर के सामने से हट नहीं पाता है और पिछला टायर उसके ऊपर से निकल जाता है। हालांकि, गनीमत यह रही कि ड्राइवर को कुछ होता नहीं है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि इतना भारी-भरकम ट्रैक्टर ऊपर से गुजरने के बाद भी ड्राइवर उठ खड़ा होता है और फिर वह उसे रोकने के लिए दौड़ पड़ता है। इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगा देता है। इससे ट्रैक्टर आगे बढ़कर किसी और चीज का नुकसान नहीं कर पाता है। वीडियो को enamul___hoqe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article