वायरल न्यूज़

Video: दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता पर उतारू हुई लड़की, डांस देख इंटरनेट पर शुरू हुई नई बहस

Delhi Metro Video: आप देख सकते हैं कि बाकी यात्री मेट्रो में यात्रा कर रहे थे, इसी बीच महिला इंफ्लुएंसर अश्लील डांस करने लगती है। वीडियो में दिख रही महिला इंफ्लुएंसर शॉर्ट ड्रेस पहनी नजर आ रही है।

Image

दिल्ली मेट्रो में डांस (इंस्टाग्राम)

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसके बाद यूजर्स यह कहना शुरू कर देते हैं कि अब यहां यात्रा करना सही नहीं है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो से आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रहा यह वीडियो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का है। इस वीडियो में महिला इंफ्लुएंसर दिल्ली मेट्रो के भीतर अश्लील डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं।

महिला का अश्लील डांस देख भड़के यूजर्स

वीडियो में आपको एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आ रही होगी। आपको दिल्ली मेट्रो में अन्य यात्री भी दिखाई दे रहे होंगे। आप देख सकते हैं कि बाकी यात्री मेट्रो में यात्रा कर रहे थे, इसी बीच महिला इंफ्लुएंसर अश्लील डांस करने लगती है। आप महिला के डांस स्टेप्स देखकर सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में दिख रही महिला इंफ्लुएंसर शॉर्ट ड्रेस पहनी नजर आ रही है। अचानक वह मेट्रो से यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पास पहुंच जाती है। इसके बाद अश्लील डांस करने लगती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला इंफ्लुएंसर अजीबोगरीब बेली डांस और कामुक डांस मूव्स करती नजर आती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला इंफ्लुएंसर मेट्रो की फर्श पर घुटनों के बल बैठकर डांस करती नजर आती है। इस दौरान बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बजता सुनाई देता है। महिला इंफ्लुएंसर इसी भोजपुरी गाने की धुन पर थिरकती नजर आती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भड़क उठे हैं और तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक बहस भी छिड़ गई है और ऐसे इंफ्लुएंसर्स को बैन करने की मांग की जा रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article