Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। दरअसल, बारातियों को चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं मिली थी। इसके बाद बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे से दुल्हन के घर वाले इतने नाराज हुए कि बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। फिर क्या था दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे को भी नहीं छोड़ा। इसके बाद दूल्हे और उसके साथ आए बारातियों को जमकर पीटा गया।
बिरयानी के चक्कर में दूल्हे की पिटाई
ये भी पढ़ें- बारिश से बचने के लिए शख्स ने लगाया देसी जुगाड़, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात..
लड़ाई में जमकर टूटी कुर्सियां
दुल्हन के घरवालों ने बारातियों पर जमकर लात-घूसे, कुर्सियां और बर्तन चलाए। पूरा मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के सरताज मैरिज हॉल का बताया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप बारातियों और घारातियों को लड़ते हुए देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई के दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया और उन्हें भी जमकर मारा-पीटा गया। देखें वीडियो-
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। लोगों का कहना है कि बारातियों को लेग पीस के लिए हंगामा नहीं करना चाहिए था। कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि किसी भी दुल्हन का पिता नहीं चाहता है कि वह बारातियों को अच्छा खाना न खिलाए। इसके बाद भी बाराती छोटी-छोटी बात पर हंगामा कर देते हैं, जो सही नहीं है।
