वायरल न्यूज़

Video: जान हथेली पर रख चलती ट्रेन पर चढ़ते नजर आए यात्री, गेट पर लटकी महिलाओं को देख कांप उठे लोग

Viral Video: सबसे हैरान करने वाली बात यह देखने को मिलती है कि लोग सामान लेकर खचाखच भरी ट्रेन में चढ़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लोगों को अपने जान की परवाह नहीं है।

Image

ट्रेन का वीडियो (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रेलवे (Indian Railways) का एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में कुछ यात्री चलती ट्रेन में चढ़ते नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन यात्रियों में महिलाएं भी हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन पर चढ़ती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। यह चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बहस शुरू हो गई है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह देखने को मिलती है कि लोग सामान लेकर खचाखच भरी ट्रेन में चढ़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लोगों को अपने जान की परवाह नहीं है। यात्री जिस जगह से ट्रेन में चढ़ते दिख रहे हैं, वहां कोई प्लेटफॉर्म भी नहीं है। आप देख सकते हैं कि यात्री ट्रेन की पटरियों पर दौड़ते हुए ट्रेन पर चढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय रेलवे की व्यवस्था को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि रेलवे का इतना बुरा हाल क्यों है। लोग पूछ रहे हैं कि यह सिस्टम कब सुधरेगा? हालांकि, यह बात पता नहीं चल पाया है कि वीडियो वीडियो कब का और कहां का है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @IndianTechGuide नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'हमें वंदे भारत और बुलेट ट्रेनों के साथ-साथ अधिक ट्रैक और किफायती ट्रेनों की भी जरूरत है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article