वायरल न्यूज़

Video: प्यार या सनक! गोद में बिठाकर गर्लफ्रेंड को दिखा रहा था शहर का नजारा, पुलिस ने सिखाया इश्क-ए-मजा

Bengaluru Girlfriend Boyfriend Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर चलती बाइक पर रोमांस कर रहा है। वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जा रही सड़क का है।

Image

बाइक पर रोमांस (ट्विटर)

Bengaluru Girlfriend Boyfriend Video: आजकल लोगों में प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ है कि वह कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर पहले कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें कोई बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से चलती बाइक में रोमांस करता नजर आया हो। इसी क्रम में बेंगलुरू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर चलती बाइक पर रोमांस कर रहा है।

चलती बाइक पर सरेआम रोमांस

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भड़क उठे। जब वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो यह पुलिक से पास भी पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने मजनू और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का है। 17 मई को बेंगलुरू की सड़कों पर एक कपल बाइक पर जाता दिख रहा था। हैरान करने वाली बात यह थी कि बाइक चला रहे बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आगे की साइड अपनी गोद में बिठाया हुआ था और सरेआम चलती बाइक पर रोमांस कर रहा था। देखें वीडियो-

वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जा रही सड़क का है। आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड की गोद पर बैठी हुई है। वहीं युवक सड़क पर बाइक चला रहा है। इस दौरान किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते हुए पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक यातायात के नियमों का भी पालन नहीं कर रहा है। इस दौरान उसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। युवक को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने वीडियो एक्स पर शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'स्टंट वालों, सड़क स्टंट के लिए नहीं है! सड़क को अपने सहित सभी लोगों के लिए सुरक्षित रखें। जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article