वायरल न्यूज़

Video: हवाई जहाज से सीधा नीचे गिर गया कर्मचारी, लाइव कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

Viral Video: एयरलाइन के कर्मचारी से एक छोटी सी गलती हो जाती है। जिससे उनका ही स्टाफ विमान से अचानक नीचे गिर जाता है। वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है।

Image

विमान से गिरा शख्स (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने एक्सीडेंट के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। एक्सीडेंट के कई वीडियो इतने खतरनाक होते हैं, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। आपने कार और बाइक से लोगों को गिरते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को हवाई जहाज से गिरते देखता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में हवाई जहाज में काम करने वाला एक कर्मचारी सीधा प्लेन से नीचे गिर जाता है। शख्स का प्लेन से गिरने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विमान से गिरने का वीडियो हुआ वायरल

गौरतलब है कि जब हवाई जहाज एयरपोर्ट पर खड़ा होता है तो इस दौरान ग्राउंड स्टाफ विमान की अच्छे से जांच करते हैं। वह देखते हैं कि जहाज का दरवाजा सही से बंद है या नहीं। दूसरी तरफ इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हवाई जहाज का दरवाजा खोलने के दौरान बड़ा हादसा हो जाता है। दरअसल, एयरलाइन के कर्मचारी से एक छोटी सी गलती हो जाती है। जिससे उनका ही स्टाफ विमान से अचानक नीचे गिर जाता है। वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टाफ विमान में लगे सीढ़े से नीचे उतरने के बारे में सोच रहा था। हालांकि, तभी एयरपोर्ट का एक स्टाफ आता है और विमान में लगी सीढ़ी को हटा देता है। आप देख सकते हैं कि जो स्टाफ नीचे उतरना चाह रहा था, उसने ध्यान नहीं दिया और वह धड़ाम से नीचे गिर जाता है। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि विमान से नीचे गिरने वाले कर्मचारी को कितनी चोट लगी थी। वीडियो को @sjlazars नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article