वायरल न्यूज़

Video: भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थी लड़की, तभी बीच में घुसकर आंटी ने मचाया ऐसा भसड़, देखकर हंस पड़ेंगे आप

Viral Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना 'तोहरे राजा जी के दिलवा टूट जाई' बजते ही लड़की डांस फ्लोर पर पहुंच जाती है। इसके बाद लड़की रील्स वीडियो बनाने की कोशिश करती नजर आती है।

Image

डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। भारतीय शादियां डांस के बिना अधूरी लगती हैं। जब तक डीजे पर कुर्ताफाड़ डांस न हो, तब तक भारतीय शादियों का मजा नहीं आता है। आपने देखा होगा कि आजकल शादियों में पहुंचे कई सारे लड़के-लड़कियां डांस से ज्यादा रील्स बनाने पर फोकस करते हैं। दरअसल, हर किसी को सोशल मीडिया पर वायरल होने का चस्का लगा हुआ है। इसी क्रम में एक लड़की किसी शादी में पहुंचकर भोजपुरी गाने पर रील्स बनाने की कोशिश कर रही थी।

वीडियो देखकर जोर-जोर से हंसेंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की किसी शादी समारोह में पहुंची है। शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर कई सारे लोग डांस कर रहे हैं। तभी भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना 'तोहरे राजा जी के दिलवा टूट जाई' बजने लगता है। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है, लड़की डांस फ्लोर पर पहुंच जाती है। इसके बाद डांस फ्लोर पर पहुंचकर लड़की रील्स वीडियो बनाने की कोशिश करती नजर आती है। हालांकि, जब वह रील्स बना रही होती है तो एक आंटी बीच में घुस जाती हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर में घुसकर आंटी पूरा कैमरा कवर कर लेती हैं और उछल-उछलकर डांस करने लगती हैं। इस दौरान आंटी यह भी भूल जाती हैं कि लड़की रील्स वीडियो बना रही है और उसके कैमरे के सामने नहीं आना है। वहीं लड़की बेचारी आंंटी के हटने का इंंतजार करती रहती है और उतने जोश से डांस नहीं कर पाती है। आंटी के भषण के आगे लड़की की एनर्जी बुझी नजर आती है। वीडियो को isha_gkp_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article