वायरल न्यूज़

Video: खूंखार शेरनियां भी इस महिला पर लुटाती हैं प्यार, देखते ही दौड़कर गले से लिपट गईं जंगल की रानियां

Viral Video: आप जब वीडियो पूरा देखेंगे तो आपको माजरा समझ आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों शेरनियां एक महिला से आकर लिपट जाती हैं। वह जिस तरह महिला से लिपटती हैं, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Image

महिला और शेरनियों का प्यार (ट्विटर)

Viral Video: कुछ इंसान ऐसे होते हैं, जो जानवरों पर अपना प्यार ऐसे लुटाते हैं जैसे वह उनके बच्चे हों। वहीं, जानवर भी उन्हें अपने मां-बाप की तरह मानते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में एक महिला को देखकर दो शेरनियां दौड़ पड़ीं। इसके बाद वह शेरनियां अपने मां की तरह महिला से लिपटती दिखाई दीं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स इमोशनल हो गए हैं।

वीडियो देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आपको सबसे पहले किसी पार्क में दो शेरनियां दिखाई देंगी। आप देख सकते हैं कि दोनों शेरनियां उन दोनों का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले की तरफ दौड़ती चली आ रही हैं। पहले तो आपको कुछ समझ नहीं आएगा। हालांकि, आप जब वीडियो पूरा देखेंगे तो आपको माजरा समझ आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों शेरनियां एक महिला से आकर लिपट जाती हैं। वह जिस तरह महिला से लिपटती हैं, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि एक महिला से जंगल की रानियों को इतनी मोहब्बत हो सकती है। वीडियो देखकर यूजर्स यह कह रहे हैं कि यूं ही महिलाओं की ममता दुनिया में प्रसिद्ध नहीं है। वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से शेयर और लाइक किया जा रहा है। लोगों को महिला और जंगल के रानियों की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article