वायरल न्यूज़

Video: जयमाला के दौरान नहीं चली फायर गन तो दूल्हे का चढ़ा पारा, फिर दुल्हन के सामने ही उतार दिया गुस्सा

Dulhe Ka Gussa: आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों फायर गन चलाते हुए पोज देने के लिए तैयार हो जाते हैं। मजेदार बात यह है कि दुल्हन का फायर गन चल जाता है, लेकिन दूल्हे का फायर गन फेल हो जाता है।

Image

फायर गन फेल हुआ तो भड़का दूल्हा (इंस्टाग्राम)

Dulhe Ka Gussa: आजकल की शादियों में कुछ चीजें ऐसी आ गई हैं, जिसके बिना शादियां पूरी नहीं होती हैं। फायर गन उनमें से एक है। आपने देखा होगा कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचते ही फायर गन चलाते हैं। आजकल फायर गन के बिना जयमाला का कार्यक्रम पूरा नहीं होता है। हालांकि, कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिसमें फायर गन से हादसे भी हो जाते हैं। इसके बाद भी शादियों में फायर गन का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

वीडियो में देखें दूल्हे का गुस्सा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात लेकर दूल्हा बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। दुल्हन ने भी अपनी एंट्री ले ली है और दोनों स्टेज पर पहुंच गए हैं। इसके बाद दोनों के हाथों में फायर गन थमा दी जाती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों फायर गन चलाते हुए पोज देने के लिए तैयार हो जाते हैं। मजेदार बात यह है कि दुल्हन का फायर गन चल जाता है, लेकिन दूल्हे का फायर गन फेल हो जाता है। इसके बाद दूल्हा जो करता है, उसने रिश्तेदारों और मेहमानों को सोचने पर मजबूर कर दिया। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब दूल्हे का फायर गन फुस्स हो जाता है तो स्टेज पर ही वह भड़क जाता है। इसके बाद वह यह भी नहीं देखता है कि शादी में कितने सारे मेहमान हैं। यहां तक कि नई नवेली दुल्हन उसके बगल में खड़ी होती है। दूल्हा स्टेज पर ही फायर गन पटक देता है। फनी बात यह है कि यह सब देखकर दुल्हन के चेहरे से हंसी छूट जाती है, वहीं दूल्हा गुस्से से लाल नजर आता है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कमेंट बॉक्स में दूल्हे के जमकर मजे ले रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article