वायरल न्यूज़

Video: हृतिक रोशन से बड़ा डांसबाज निकला यह दूल्हा, फुल स्पीड में नाचता देख दुल्हन को भी आ गया चक्कर

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा हृतिक रोशन से भी ज्यादा रापचिक डांस करता है। इस डांस के दौरान दूल्हे की एनर्जी इतनी जबरदस्त होती है, जिसे देखकर लोग कहने लगे कि दूल्हे को बिजली का झटका लग गया था।

Image

दूल्हे का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन अजब-गजब वीडियो सामने आते रहते हैं। इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है तो इंटरनेट पर शादियों के वीडियो की भी भरमार देखने को मिल रही है। इस दौरान शादियों के अनोखे रंग भी देखने को मिलते हैं। शादियों के वो वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा या दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में इन दिनों एक दूल्हे के अतरंगी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दूल्हे का जबरदस्त डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर पर पहुंचकर दूल्हे राजा ऐसा आग लगाते हैं, जिसे देखकर दुल्हन भी चौंक जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा हृतिक रोशन से भी ज्यादा रापचिक डांस करता है। इस डांस के दौरान दूल्हे की एनर्जी इतनी जबरदस्त होती है, जिसे देखकर लोग कहने लगे कि दूल्हे को बिजली का झटका लग गया था। आप देख सकते हैं कि दुल्हन को सामने देखते ही दूल्हा इतना अधिक एक्साइटेड होता है कि डांस से कहर ढा देता है। देखें वीडियो-

इस वीडियो में दूल्हा अपने डांस से सबको पीछे छोड़ देता है। वह डांस फ्लोर पर दुल्हन के साथ पहुंचता है और ऐसा गर्दा उड़ाता है कि लोग देखते रह जाते हैं। ऐसा लगता है कि दूल्हा बरसों से इसी पल का इंतजार कर रहा था। यहां तक कि सामने दुल्हन भी खड़ी होती है, लेकिन दूल्हा उसे भूलकर अपने ही धुन में नाचता रहता है। हृतिक रोशन के गाने पर दूल्हे की एनर्जी देखते ही बनती है। दूल्हा अपने डांस से न सिर्फ दुल्हन को हैरान करता है, बल्कि रिश्तेदारों को भी चौंका देता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article