वायरल न्यूज़

Video: रील्स बनाने की ऐसी सनक, अपनी जान से खिलवाड़ करती नजर आई लड़की, भड़क उठे लोग

Viral Video: हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की पानी में लेटकर खतरनाक स्टंट करती दिख रही है। आप देख सकते हैं कि वह बांध की ढाल पर लेट जाती है और ढाल से खिसकते हुए गहरे पानी में चली जाती है।

Image

अपनी जान से खेलती लड़की (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आज के युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक इस कदर सवार है कि वह अपनी जान से खेलने से भी पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें कोई युवा रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालता नजर आ जाएगा। कई युवा तो इस चक्कर में अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक लड़की रील्स बनाने के लिए जो करती दिख रही है। वह आपके होश उड़ा देगा।

वीडियो देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रील्स बनाने के लिए बांध के गहरे पानी के अंदर पहुंच गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की पानी में लेटकर खतरनाक स्टंट करती दिख रही है। आप देख सकते हैं कि वह बांध की ढाल पर लेट जाती है और ढाल से खिसकते हुए गहरे पानी में चली जाती है। आप देख सकते हैं कि छोटी सी गलती से भी लड़की की पानी में ढूबकर मौत हो सकती है। इसके बावजूद लड़की अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रही है। देखें वीडियो-

वायरल हो रहा वीडियो preeti.morya.7145 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम प्रीती है और वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। आप इस लड़की की आईडी में जाएंगे तो आपको दर्जनों ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंंगे, जिसमें लड़की पानी के अंदर खतरनाक स्टंट करती दिख रही है। वीडियो देखकर यूजर्स भड़क उठे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि रील्स बनाने के चक्कर में यह लड़की एक दिन अपनी जान गंवा बैठेगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article