वायरल न्यूज़

Video: रेत पर रखते ही पक गया पापड़, तवे की आंच जितनी गर्मी में देश की सुरक्षा कर रहे सेना के जवान

BSF Jawan Video: आप देख सकते हैं कि जवान पापड़ को जमीन पर रखता है। इसके बाद उस पर कुछ रेत डालते हैं। वह दो-चार सेकंड इंतजार करता है और फिर पापड़ उठा लेता है।

Image

बीएसएफ जवान का वीडियो (ट्विटर)

BSF Jawan Video: भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। भीषण गर्मी में जहां हम और आप एसी-कूलर लगाकर अपने घरों में बैठे हैं। वहीं देश की सुरक्षा करने वाले जवान तवे की आंच जितनी गर्मी में भी अपने कर्तव्य पर डटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक बीएसएफ जवान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

धरती से निकल रही आग के बीच देश की सुरक्षा करता जवान

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएसएफ का एक जवान अपने हाथ में खाने वाला पापड़ पकड़ा हुआ है। जवान ने जो पापड़ हाथ में लिया हुआ है, वह कच्चा दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि जवान पापड़ को जमीन पर रखता है। इसके बाद उस पर कुछ रेत डालते हैं। वह दो-चार सेकंड इंतजार करता है और फिर पापड़ उठा लेता है। आप देख सकते हैं कि इतनी देर में ही पापड़ पूरी तरह से पक जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि जवान जहां पर अपनी ड्यूटी कर रहा है, वहां गर्मी तवे के आंच जितनी है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो राजस्थान के बीकानेर बॉर्डर का बताया जा रहा है। बता दें कि बीकानेर का यह बॉर्डर पाकिस्तान की सीमा से लगता है। जिसकी सुरक्षा के लिए भारतीय जवान अपनी जान जोखिम में डालकर खड़े हुए हैं। इस समय बीकानेर के बॉर्डर का तापमान 47 डिग्री सेंटीग्रेड के आस-पास है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भारतीय जवानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि भारतीय जवान ही हैं, जिनकी वजह से हम अपने देश में सुरक्षित रह रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article