Viral Video: इस धरती पर बेहद ही अनोखे-अनोखे नमूने पाए जाते हैं। कई बार ये नमूने अपने अजीबोगरीब कारनामे से हंसी का पात्र बन जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे आप जितनी बार देखोगे उतनी ही आपकी हंसी छूटेगी। इस वीडियो में एक युवक ऐसा अजीबोगरीब कारनामा करने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जिससे वह खुद के पैर में कुल्हाड़ी मार लेता है। इसके बाद उसे चोट तो लगती ही है, उसके सामान का भी नुकसान हो जाता है।
बाइक का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Shocking Video: मुंह में पेट्रोल भरकर आग के साथ स्टंट कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ देखकर कांप उठेंगे
वीडियो देखकर आपकी छूट जाएगी हंसी
वीडियो में आप एक युवक को खेतों में बाइक चलाते देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि युवक खेतों में बाइक लेकर निकलता है और उसके ऊपर वह औकात से ज्यादा वजन लादा नजर आता है। इसके बाद वह फुल स्पीड में बाइक को खेतों से होकर ले जा रहा था। आप देख सकते हैं कि वह एक ऊंचाई वाली जगह पर बाइक को चढ़ाने लगता है। इसके बाद उसकी बाइक अपना बैलेंस खो देती है। बाइक बैलेंस खोकर आगे जाने की बजाय पीछे मुड़ जाती है। देखें वीडियो-
देखा जा सकता है कि जैसे ही बाइक अपना बैलेंस खोती है, वैसे ही युवक अपनी जान बचाकर भागने लगता है। गनीमत यह थी कि बाइक पर लदा सामान या फिर बाइक से युवक दब नहीं पाता है और समय रहते ही वह बचकर निकल जाता है। वीडियो देखने में बेहद ही फनी है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स युवक के जमकर मजे ले रहे हैं। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि युवक ने जानबूझकर अपने ऊपर आफत मोल ली है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर karke_dekhte नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
